जैतखम्भ बाउंड्रीबाल निर्माण हेतु महापौर ने किया भूमिपूजन-गुणवत्तापूर्ण बनाने दिया निर्देश

spot_img
Must Read

रायगढ़ / महापौर जानकी काट्जू ने वार्ड क्रमांक 24 में जैतखंभ के सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के लिये बाउंड्रीबाल निर्माण हेतु भूमिपूजन किया उनके साथ एम आई सी सदस्य लोककर्म प्रभारी विकास ठेठवार,पार्षद प्रतिनिधि जन्मजय ठाकुर एवं वार्डवासी सम्मिलित रहे।
वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद प्रतिक विश्वास एवं वार्ड वासियों ने वार्ड में

स्थित सतनाम समाज के जैतखंभ के सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण हेतु बाउंड्री वाल का मांग किया था जिसे महापौर ने बहुत जल्द बनाने का आश्वासन दिया था और एम आई सी से स्वीकृति दिला कर बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु फंड स्वीकृत कराया आज वार्ड वासियों की उपस्थिति में जैतखंभ बाउंड्रीबाल निर्माण का महापौर ने भूमि पूजन किया ।महापौर ने वार्ड के इंजीनियर एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने निर्देश दिया है।


भूमिपूजन दौरान वार्डवासियों में डॉक्टर अश्विनी शर्मा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This