वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे पुलिस लाइन रायगढ़, “अग्निवीर” अभ्यर्थियों से किये संवाद- राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना को बताया सफलता का मूल मंत्र

spot_img
Must Read

रायगढ़, 3 नवंबर । आज 3 नवंबर 2025 को माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी सर पुलिस लाइन रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा “अग्निवीर” अभ्यर्थियों के लिए आयोजित 45 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर प्रशिक्षणरत युवाओं से संवाद किये। कार्यक्रम में उनके साथ रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी और डॉ कुणाल मंचासीन रहे।

       कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि माननीय ओपी चौधरी सर के मार्गदर्शन पर गत वर्ष भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और उनमें से 15 अभ्यर्थियों का चयन “अग्निवीर” भर्ती में हुआ था। इस बार अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हो, इसके लिए युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

          वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी सर ने प्रशिक्षण शिविर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि सेना में चयन किसी भी युवक के लिए सम्मान और गर्व का क्षण होता है, यह न केवल देशसेवा का अवसर है बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है।

       कार्यक्रम के दौरान श्री ओपी चौधरी सर और महापौर जीवर्धन चौहान ने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह, कंपनी कमांडर राजेश खुंटे, लाइन अधिकारी मणीराम सोनवानी सहित 6वीं बटालियन और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This