जिंदल स्टील, रायगढ़ को इस्पात मंत्रालय की राष्ट्रीय अध्ययन पहल के लिए किया गया चयनित

spot_img
Must Read

रायगढ़. / इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत जॉइंट प्लांट कमेटी (JPC) द्वारा “इस्पात क्षेत्र में सुरक्षा संसाधनों की समीक्षा एवं उपयुक्त सुधारात्मक उपायों सहित एक संस्थागत तंत्र विकसित करने” के उद्देश्य से एक व्यापक अध्ययन शुरू किया गया है। इस अध्ययन का लक्ष्य इस्पात उद्योग में सुरक्षा से जुड़ी नीतियों, नियमों, क्षमता निर्माण, जागरूकता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस सिफारिशें प्रस्तुत करना है।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अध्ययन के लिए मे. ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी को रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्ययन के अंतर्गत देशभर के चुनिंदा बड़े एकीकृत इस्पात संयंत्रों का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। जिंदल स्टील, रायगढ़ को इस परियोजना के तहत मॉडल वृहद एकीकृत इस्पात संयंत्र के रूप में चयनित किया गया है। यह समूचे जिंदल स्टील परिवार के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि देश के कुछ चुनिंदा संयंत्रों में से एक के रूप में रायगढ़ इकाई को इस अध्ययन में शामिल किया गया है। मे. ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी की तीन सदस्यीय टीम, जिसमें संस्था के कार्यकारी निदेशक भी शामिल थे, ने जिंदल स्टील रायगढ़ का दौरा किया। दौरे की शुरुआत कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद से हुई। टीम ने अपने प्रवास के दौरान संचालन, सुरक्षा एवं मानव संसाधन विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की और संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दिन व रात्रिकालीन निरीक्षण किया। दौरे के अंत में टीम ने जिंदल स्टील रायगढ़ की कार्य संस्कृति और सुरक्षा के प्रति समर्पण की अत्यधिक सराहना की। इस्पात मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नीतियां बनाने के लिए किए जा प्रयासों की कड़ी में देश के चुनिंदा संयंत्रों के साथ जिंदल स्टील रायगढ़ का नाम भी शामिल होना सिर्फ रायगढ़ ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This