spot_img
Thursday, June 18, 2026

हड़ताल के तीसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन

spot_img
Must Read

25 अगस्त को निकलेगी फेडरेशन रायगढ़ की “न्याय मशाल रैली”
काली पट्टी लगाकर चिकित्सक संघ ने दिया आंदोलन को समर्थन

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ सरकारी फेडरेशन के आह्वान पर रायगढ़ जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी एवं लोक सेवक अपनी मूल मांग केंद्र के समान देय तिथि से डीए बकाया एरिएर्स सहित एवं सातवें वेतनमान अनुरूप एचआरए प्रदान करने की मांगों को लेकर 22 अगस्त से शुरू हुए फेडरेशन के अनिश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे दिन भी “कलम बंद काम बंद” कर हड़ताल पर बैठे रहे। फेडरेशन

रायगढ़ के जिला संयोजक श्री शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि,सरकार हमारी मांगों को लगातार अनदेखी कर रही है जिससे जिले के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों में सरकार के प्रति दिनोदिन रोष बढ़ता जा रहा है। अपने मौलिक अधिकारों के रक्षार्थ अपनी वाजिब मांगों के

समर्थन मे 25 अगस्त 2022 को 3 बजे मशाल के साथ कर्मचारी न्याय महारैली जिला मुख्यालय मिनी स्टेडियम एवं सभी तहसील मुख्यालयों में निकाली जाएगी और अपनी जायज मांग के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। विदित हो कि,हड़ताल के तीसरे दिन 24 अगस्त को मिनी स्टेडियम रायगढ़ में कर्मचारी अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के

शासकीय लोक सेवक एकत्रित होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोर शोर से नारेबाजी करते हुए वृहद स्तर पर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन करते दिखाई दिए। फेडरेशन शांतिपूर्ण चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से राज्य शासन को समय समय पर अपनी जायज मांगों के

निराकरण हेतु अवगत कराती रही किंतु शासन द्वारा शासकीय सेवकों के हित में समाधान कारक निर्णय नहीं ले रही। शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैया से क्षुब्ध एवं व्यथित होकर आज प्रदेशभर के कर्मचारी अधिकारीगण लामबंद हैं व अपने मौलिक अधिकारों के हनन से शासकीय सेवकों में निराशा और आक्रोश व्याप्त है। फेडरेशन रायगढ़ के संयोजक श्री शेख कलीमुल्लाह का कहना है कि, सरकार ने 6% महंगाई भत्ता बढ़ाया है जबकि मध्य प्रदेश जैसे राज्य केंद्र के कमान

महंगाई भत्ता दे रहे हैं ।प्रदेश के कर्मचारियों को हजारों रुपए प्रति माह नुकसान उठाना पड़ रहा है एरियस की घोषणा ना करके कर्मचारियों के हक पर डाका डाला जा रहा है।कर्मचारी अधिकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन के जरिए अपनी मांगों को पूर्ण कराने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। लगातार कर्मचारी संगठन फेडरेशन की मांगों का समर्थन कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ राज्य चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर रायगढ़ जिले के चिकित्सक काली पट्टी लगाकर शासन की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि शासन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के लंबित मांगों पर शीघ्र कोई समाधान कारक ठोस निर्णय नहीं लेती तो यह आंदोलन दिनोदिन और उग्र होता जाएगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी

फेडरेशन के संयोजक शेख कलीमुल्लाह, संरक्षक डॉक्टर डीआर प्रधान,मनोज पांडे सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष गोविंद परधान, सचिव डिकाराम शेष, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के सचिव ,डॉ अनिल पटेल छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री धर्मेंद्र बैंस, अध्यक्ष रति दास महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष एलबीएस जाटवर, सचिव विनोद षडंगी, संजीव सेठी छत्तीसगढ़ अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी सचिव राजेश पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल सचिव एस पुरसेठ , छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांत अध्यक्ष विष्णु यादव जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता महामंत्री वेद प्रकाश अजगले , छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी के अध्यक्ष सुधीर पंडा सचिव अभिषेक साहू, छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रूपलाल सिदार सचिव मनोज पटेल छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव विशेश्वर नायक अध्यक्ष लंबोदर पटेल, डॉ नरेंद्र पर्वत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ रायगढ़ लक्ष्मीकांत पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ रायगढ़,राज कमल पटेल अध्यक्ष, सौरव पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ़, राम कुमार चौहान उपप्रांत अध्यक्ष श्याम सिदार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ रायगढ़, पीसी साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ रायगढ़, जीआर साहू अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ कमल सिदार अध्यक्ष शरद बेक सचिव वन कर्मचारी संघ रोहित कुमार डनसेना अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ रायगढ़,आई सी मालाकार छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ रायगढ़, सीपी डनसेना अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन रायगढ़, श्रीकांत पांडे करारोपण अधिकारी संघ, अमित कुमार, अध्यक्ष सनत कुमार पटेल सहायक विस्तार अधिकारी संघ दाताराम नायक अध्यक्ष , सुशील चौरसिया छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय अधिकारी संघ इमरान खान अध्यक्ष अनियमित कर्मचारी महासंघ रायगढ़, गोपाल नायक पेंशनर संघ अनिल बाजपेई अध्यक्ष स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर निगम रायगढ़ लक्ष्मी बघेल अध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षक संघ, श्रीमती दीपा मैडम महिला बाल विकास अधिकारी पर्यवेक्षक संघ श्रीमती जानकी यादव अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी श्रीमती मीना पटेल अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ, चंद्र राम साहू अध्यक्ष बाबा घासीदास मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ यूनिट एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध तमाम शासकीय व अशासकीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा शरद थवाईत जिला अध्यक्ष, शरद पटेल प्रांतीय संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक कर्मचारी संघ, लोमेश मिरी अध्यक्ष कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ पॉलिटेक्निक कर्मचारी संघ राजेश कुमार, विवेकानंद पटनायक आदि ने 25 अगस्त की मशाल के साथ कर्मचारी न्याय महारैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की हैं। उक्त जानकारी फेडरेशन के जिला प्रवक्ता श्री आशीष रंगारी द्वारा दी गई

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!