खुशियों की दीपावली पर जरूरतमंदों को दिव्य शक्ति ने दिया उपहार…लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान…हर घर होगा रोशन

spot_img
Must Read

रायगढ़ / बुधवार की शाम दिव्य शक्ति संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कविता बेरीवाल और उनकी अनेक सदस्यों ने दीपावली त्यौहार पर आदर्श नगर तथा चमड़ा गोदाम के जरूरतमंद लोगों तक दीपावली का एक भेंट स्वरूप दिया गया,

कई वर्षों से अनवरत दिव्य शक्ति की ओर से इन परिवारों को दीपावली पर उपहार दिए जाते हैं जहां उनके घरों में भी रोशनी होती है। दीपावली खुशियों से मनाई जाती है। सभी महिलाओं के चेहरों पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी। बेहद ही मार्मिक दृश्य रहा। मिनीमाता गार्डन में बुधवार की शाम को सभी महिलाओं को, दिया, बाती, सरसों का तेल, रंगोली, पटाखे, मिठाइयां, कपड़े, अनेक वस्तुओं में प्रदान की गई। पूरे परिवार के साथ दीपावली पर्व को मना सके।

दिव्य शक्ति संस्था पूरे साल भर किसी न किसी प्रकार से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाता है चाहे वह लड़कों को ड्राइविंग सीखना हो या युवतियों को मेहंदी, सिलाई, कढ़ाई, कुकिंग क्लास, ब्यूटी पार्लर, सभी लोग आज अपने हुनर से अपने कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल की है। यही दिव्य शक्ति का मुख्य उद्देश्य है सभी आत्मनिर्भर बने सभी के पास रोजगार रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This