रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर कोतवाली थाना में हुई समिति के सदस्यों के साथ बैठक

spot_img
Must Read

बैठक में रथ यात्रा समिति के सदस्यों, नगर निगम, विद्युत विभाग और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

रायगढ़, 24 जून 2025 — आगामी रथ यात्रा को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में आज थाना कोतवाली में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सीएसपी अनिल विश्वकर्मा एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने की। बैठक में रथ यात्रा समिति के सदस्यगण, नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने रथ यात्रा समिति से इस वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा और निर्धारित रूट की जानकारी ली। अधिकारियों ने रूट के अनुसार सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। खासकर रथ यात्रा मार्ग में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, कहीं-कहीं बिजली के तारों की मरम्मत, यात्रा के शाम निर्बाध प्रकाश व्यवस्था, मार्ग से निर्माण सामग्री हटवाने, सफाई व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया। 

सभी विभागों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में रथ यात्रा संपन्न कराने पर सहमति जताई। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि आयोजन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी पूर्व से ही तय कर दी जाएगी।

 बैठक में रथ यात्रा समिति के गणमान्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे आयोजन में सहयोग करें और प्रशासन को किसी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल दें, जिससे रथ यात्रा को भव्य एवं व्यवस्थित रूप दिया जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This