अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ जिले के विभिन्न ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किए विशेष योग शिविर

spot_img
Must Read

900 से अधिक लोगों ने शिविर में किया योगाभ्यास

रायगढ़, 24 जून 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार ब्लॉक में योग शिविरों का आयोजन किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ एवं गारे पेल्मा 2 और 3 कॉलरी लिमिटेड के आसपास के ग्रामों में एक प्रेरणादायक और समर्पित प्रयास के साथ आयोजित इस योग शिविर में इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को आत्मसात किया गया। पुसौर ब्लॉक में ग्राम बड़े भंडार के अदाणी

कबड्डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अदाणी पॉवर के प्रोजेक्ट ऑफिस सहित आसपास के 26 स्कूलों में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में 500 स्कूली बच्चों व 380 महिलाओं, स्थानीय प्रतिनिधियों से लेकर अदाणी पॉवर के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा तमानार ब्लॉक में ग्राम कुंजेमुरा के सरस्वती शिशु मंदिर में 50 अधिक स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने योग का अभ्यास किया, तो वहीं डोलेसरा गांव के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में योग शिविर के आयोजन में आसपास के ग्रामों की 30 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।   

सामूहिक योग प्रदर्शन के साथ-साथ योग पर आधारित चित्रकला गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और योग के प्रति समझ को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस तरह रायगढ़ जिले के दोनों ब्लॉकों में कुल 960 लोगों ने मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनने विभिन्न योग आसनों जैसे अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कोणासन, पश्चिमोत्तानासन और गायत्री मंत्र इत्यादि क्रियाओं से योगाभ्यास किए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This