spot_img
Friday, June 19, 2026

जूदेव की कल्पना का जशपुर जिले की हरियाली से नहीं होगी छेड़छाड़…देखिए वीडियो

spot_img
Must Read

जशपुर.18 अगस्त. (रमेश शर्मा)

सांसद गोमती साय ने आज दो टूक शब्दों में कहा कि जशपुर जिले के पंडरापाठ में बाक्साइट उत्खनन के कार्य का पूरजोर विरोध किया जाएगा.

इससे जशपुर जिले की देश मे सुखद हरियाली की पहचान नष्ट होने के साथ राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र का दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवाओं को भी बेदखल होने से नहीं बचाया जा सकेगा.

सांसद गोमती साय ने आज कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमारे मार्ग दर्शक कुमार दिलीप सिंह जुदेव की कल्पना वाला हरा भरा जशपुर को हर हालत में सुरक्षित रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्री जुदेव की इस कल्पना के साथ आज तक कोई भी छेडछाड़ नहीं होने दिया गया और पर्यावरण को सुरक्षित रखा गया लेकिन कांग्रेस की सरकार में यहाँ की हरियाली व वन संपदा से छेड़छाड़ दूसरी बार किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत स्पष्ट देखी जा रही है।

आज भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं रणविजय सिंह जूदेव, विष्णु देव साय, कृष्ण कुमार राय सहित सभी ने कांग्रेस पर खुला आरोप लगा कर जन जन तक यह संदेश भी पहुँचाया कि जशपुर जिले में जनभावनाओं के विपरीत कोई भी काम नहीं होने दिया जिऐगा।

भाजपा के नेताओं का कहना था कि पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र है जिसका खुद संरक्षक राष्ट्रपति व्दारा होता है, इन पहाड़ी कोरवाओं को किसी भी हालत में उनकी जमीन से बेदखल नहीं किया जा सकता .
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पहाड़ी कोरवाओं की जमीन को खरीदने का अनोखा कारनामा दलालों के माध्यम से कर रहे हैं।ग्रामीण भोले भाले हैं जिनको लगातार प्रलोभन देकर ठगने का कार्य दलालों के माध्यम से उद्योगपति लगातार कर रहे हैं। जिसका पुरजोर विरोध किया जाता है। बाक्साइट उत्खनन के लिए जनसुनवाई का पुरा मामला सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने निर्णय लेते हुवे लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप आगे की कार्यवाही करने की शुरुआत की है।

सभी भाजपा नेताओं ने प्रमुख संत गहिरा गुरु और कुमार दिलीप सिंह जुदेव के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया.

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!