एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी खजाने से वित्तीय बोझ कम होगा:- राधेश्याम राठिया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

देश हित के “एक राष्ट्र एक चुनाव” जरूरी – अरुण धर दीवान

धरमजयगढ़ विधानसभा में “एक राष्ट्र एक चुनाव” की संगोष्ठी को सांसद राधेश्याम राठीया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने किया संबोधित

रायगढ़ :- एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी खजाने से वित्तीय बोझ कम होगा वहीं देश में राजनीति में अनिश्चितता का दौर भी खत्म होगा। उक्त बाते आज धर्मजयगढ़ विधान सभा में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव के विशेष सम्मेलन ( संगोष्ठी )कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कही। धरमजयगढ़ विधानसभा मे एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित सम्मेलन में महिला समुह को इसके लाभ के संबंध में अवगत कराते हुए सांसद ने कहा बदलते परिवेश में मोदी सरकार ऐसे ठोस निर्णय ले रही है जिससे भारत का

मान पूरे विश्व में बढ़ा है। सांसद राधेश्याम राठिया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने इस विधेयक के लागू होने की आवश्यकता एवं लाभ के संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तार से अवगत कराया। राधेश्याम राठिया ने कहा एक साथ चुनाव कराने से मतदाताओं के लिए सुविधा और आसानी सुनिश्चित होती है,मतदाता थकान से बचते हैं, तथा मतदान प्रतिशत में वृद्धि होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव से नीतियों में अधिक निश्चितता आएगी। बार-बार चुनाव होने से अनिश्चितता का माहौल बनता है और इससे नीतिगत निर्णय प्रभावित हो सकते हैं।
चुनावों के एक साथ होने से आर्थिक स्थिरता और विकास में वृद्धि होगी, जिससे व्यवसाय प्रतिकूल नीतिगत परिवर्तनों के भय के बिना निर्णय लेने में सक्षम होंगे। तीनों स्तरों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे, तो इससे उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला चक्र में व्यवधान से बचा जा सकेगा, क्योंकि इससे प्रवासी श्रमिकों को वोट डालने के लिए छुट्टी लेने से रोका जा सकेगा।
एक राष्ट्र एक चुनाव नीतिगत निष्क्रियता को रोकता है और शासन पर ध्यान केंद्रित बढ़ाता है।एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा, क्योंकि इससे बीच-बीच में होने वाले चुनावों पर होने वाले व्यय का दोहराव नहीं होगा। जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव के कार्यान्वयन से दुर्लभ संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग, पूंजी निवेश में वृद्धि और परिसंपत्ति सृजन होगा। एक राष्ट्र एक चुनाव चुनावी कैलेंडर को समन्वित करता है, जिससे शासन के लिए अधिक समय की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा नागरिकों को निर्बाध सार्वजनिक सेवा प्रदान की जा सकेगी। एक राष्ट्र एक चुनाव से चुनाव संबंधी विवाद और अपराध को रोका जा सकेगा। जिससे अदालतों पर बोझ कम होगा। एक राष्ट्र एक चुनाव से प्रयासों का दोहराव टाला जा सकेगा तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों का समय और ऊर्जा बचेगी। एक राष्ट्र एक चुनाव से चुनावों के दौरान अक्सर होने वाली सामाजिक असामंजस्यता और संघर्ष में कमी आएगी। इस दौरान रत्थू गुप्ता जिला मंत्री भाजपा, लीनव राठिया जनपद अध्यक्ष,अनिल सरकार नगर पंचायत अध्यक्ष, रजनी राठिया जिला पंचायत सदस्य,टीका राम पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,तारा सिंह राठिया पुर्व आयोग अध्यक्ष,भरत साहू अध्यक्ष धर्मजयगढ़ मंडल, डोलनरायण पटेल अध्यक्ष छाल मंडल, नीरज शर्मा0अध्यक्ष कापु मंडल, दशरथ राठिया अध्यक्ष, बाकारुमा मंडल, गोकुल यादव,विनय शर्मा,संजय गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष,आयोजन से जुड़ी गायत्री केसरवानी, शशि पटेल सहित कार्यकर्ताओ गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

भाजपा का ‘जनजातीय गौरव दिवस’ केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के मुद्दों से ध्यान भटकाने का...

भाजपा का 'जनजातीय गौरव दिवस' केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के...

More Articles Like This