बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आईं…ये संस्था…अध्यक्षा ने राहत सामग्री के साथ सूखा राशन भी वितरण कर…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / लगातार 1 हफ्तों की बारिश से सरिया,सूरजगढ़ बरमकेला, पुसौर, पड़ी गांव के हाई स्कूल में कैंप बनाया गया है सभी गांव के लोगों वहां रखा गया है। और भी अनेक कैंप बनाए गए हैं, जहां एक तरफ प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से सहायता कर रहा है वहीं दूसरी ओर रायगढ़ की समाज सेविका श्रीमती कविता बेरीवाल भी इस नेक कार्य के लिए आगे आईं है। उन्हें जैसे ही फोन आया, वे तत्काल ही मौके पर गई और सभी बाढ़ पीड़ितों से मिली वस्तु स्थल का जायजा लिया, जिसके

तदुपरांत सभी पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के साथ – साथ सूखा राशन की भी व्यवस्था की, अध्यक्षा स्वयं वहां जाकर लोगों के बीच राशन को वितरण किया गया, और आगे भी किसी प्रकार की सहयोग की जरूरत हो तो उन्हें याद करें, पिछले साल भी इसी तरह की त्रासदी

सूरजगढ़ में हुई थी, उस समय भी बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़े, खाने की सामग्री, दवाइयां, आदि संस्था की ओर से दिया गया था, लगातार ही संस्था इस तरीके सराहनीय कार्य करते रहती है, शहर के और भी

सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करना चाहिए।जिससे जैसी भी मदद हो सके करनी चाहिए, जिला प्रशासन को भी कुछ हद तक राहत मिल जाएगा।

राहत सामग्री
चावल – 200 केजी
पोहा – 100 केजी
आलू – 100केजी
प्याज – 50 केजी
नमक – 50 केजी
दाल – 20 केजी
तेल – 60 लीटर
गायों का चारा – 100 केजी
बच्चों के लिए नमकीन आइटम भी दिए गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

खड़ी ट्रेलर में जा घुसा दूसरा ट्रेलर, ओडिशा के चालक की मौके पर दर्दनाक मौत…चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के जामगांव के पास हुई दुर्घटना, ब्रेक...

रायगढ़ । चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामगांव के पास सुबह-सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। नो एंट्री...

More Articles Like This