सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस संगठन में 14 कलाकारो ने लिया सदस्यता

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

विधायक प्रकाश नायक एवं जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने दिया नियुक्ति आदेश

महिला अध्यक्ष रानी चौहान ने देशभक्ति गायन के कलाकारों को स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

सांस्कृतिक भवन और आवासहीन कलाकारों को मिले आवास -अध्यक्ष दीपक आचार्य

देशभक्ति गायन में झूमा जिला कांग्रेस

रायगढ़ / जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के निर्देशन में तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षडंगी के मार्गदर्शन में एवं रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक की गरिमामय उपस्थिति में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा आजादी के
अमृत महोत्सव के तहत कांग्रेस कार्यालय में सलाम तिरंगा देशभक्ति गायन एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संगठन सदस्यता ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक आचार्य समेत समस्त पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के सदस्य मौजूद रहे।


जिला कांग्रेस कार्यालय कमेटी रायगढ़ में सलाम तिरंगा देशभक्ति गायन एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संगठन सदस्यता ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ सर्वप्रथम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक आचार्य ने रायगढ़ विधायक का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया वहीं उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान का बृजेश नंदे एवं अन्य उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी गण का रामनंदन यादव, आशीष इजारदार ,महेंद्र यादव और साथियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सदस्यता ग्रहण के अंतर्गत विधायक प्रकाश नायक जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला महिला अध्यक्ष रानी चौहान, वरिष्ठ नेता दीपक पांडेय ,पूर्व सभापति सलीम नियारिया विधायक के हाथों साल श्रीफल गमछा एवं नियुक्ति पत्र के साथ संस्कृति प्रकोष्ठ संगठन के नए सदस्यों को सम्मानित कर पार्टी में प्रवेश कराया गया।


ततपश्चात सलाम तिरंगा देश भक्ति गायन अंतर्गत संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक आचार्य ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू गाकर आयोजन वातावरण को देश भक्ति के रंग में रंग दिया वहीं उपाध्यक्ष विजय शर्मा के द्वारा कर चले हम फिदा जानो तन साथियों गीत गीत से उपस्थित जनों में उत्साह और स्फूर्ति नजर आया कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्कृति प्रकोष्ठ के सचिव बृजेश नंदे ने रंग दे बसंती चोला से बहुत ताली बटोरी नवनियुक्त प्रकोष्ठ के सदस्य रोशन अली ने नफरत की लाठी तोड़ो गीत से सबका मन मोह लिया वही महेंद्र यादव मानस शर्मा और अन्य कलाकारों ने भी देशभक्ति गीत गाकर महफिल को सजाया साथ ही उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक पांडे ने गीतकार प्रदीप के देशभक्ति एवं मोटिवेशनल गीत को गाकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।


देशभक्ति गायन की प्रस्तुति पश्चात गायक कलाकारों को जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला,महिला अध्यक्ष रानी चौहान,महामंत्री विकास शर्मा ,विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान, वरिष्ठ नेता दीपक पांडे, पूर्व सभापति सलीम नियारियां,
अधिवक्ता राजेंद्र पांडे ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शेख ताजिम, सत्य प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण महिलाने ,उपेंद्र सिंह, साबजू खान द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम दौरान महिला कांग्रेस से अरुणा चौहान,गायत्री सिंह,अल्का सिंह,सुनीता मिंज,यशोदा कश्यप,गीता नायक,बिनु बेगम,एल्डरमेन दयाराम ध्रुवे,पार्षद प्रभात साहू, पार्षद रमेश भगत,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मदन महंत,नारायण घोरे,गणेश घोरे,आशीष शर्मा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौजूद रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।


अंत मे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक आचार्य ने कार्यक्रम के मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित कांग्रेस के साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज जो संगठन में नए सदस्यों ने प्रवेश किया है निश्चित ही वो हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सकारात्मक गतिवितिधियो एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के सक्रिय कार्यशैली से प्रेरित होकर ही संगठन में शामिल हो रहे है आगामी कार्यक्रमो में नवनियुक्त सदस्यों को सक्रिय भागीदारी निभाने आग्रह किया हमने कलाकारों के अभ्यास हेतु सांस्कृतिक भवन और आवासहीन कलाकारों के लिये आवास की मांग भी की है जिसे विधायक जी ने पूरा करने आश्वासन दिया है ।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस संगठन में इन्हें मिला नियुक्ति आदेश
रमेश साहू ,महेंद्र कुमार यादव ,हंसनाथ शर्मा ,विकास राकेश, पप्पू यादव ,टिंकू सिंह ,रोशन अली ,आशीष गुप्ता, अनिल पटेल ,मानस शर्मा ,सुरेन्द यादव ,राजकुमार तिवारी, संजू महंत ,नरेश कुमार चौहान,

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This