थाना परिसर में होली मिलन समारोह एवं शांति समिति की बैठक का आयोजन

spot_img
Must Read

कार्यक्रम में गुड सेमेरिटन, पंचायत और विविध क्षेत्र के प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

12 मार्च, 2025 । एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर आज थाना पूंजीपथरा परिसर में होली मिलन समारोह और शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, नायब तहसीलदार रश्मि पटेल, तथा थाना क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, कोटवारों, और अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से शांतिपूर्ण होली मनाने और शांति समिति की बैठक में त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के उपद्रव से बचने की अपील की गई। 

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की और यह भी बताया कि क्षेत्र में पुलिस की पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति त्यौहार में उपद्रव करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, पंचायत चुनाव में विशेष सहयोग देने वाले विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। जिनका विवरण इस प्रकार है:

1. मतेतरीन चौहान, ग्राम कोटवार धर्राटांगर, चुनाव कार्य में सहयोग हेतु

2. द्वारीका प्रसाद, ग्राम सामाक्रमा, सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल सहयोग देने हेतु

3. बाल कृष्ण चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़, कोर्ट कार्य में सहयोग हेतु

4. दुखनी बाई, ग्राम कोटवार सराईपाली, चुनाव कार्य में योगदान

5. क्रांसस्का तिग्गा, अधीक्षिका, आदिवासी कन्या आश्रम सराईपाली

6. डॉ. काली मुथू और टीम, ट्रामा सेंटर, पूंजीपथरा, स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग हेतु

7 प्रिया यादव, ग्राम सामारूमा, चुनाव कार्य में विशेष सहयोग

8. सुभाष यादव, गार्डन इंचार्ज एसएसडी, चुनाव कार्य में विशेष सहयोग

इस समारोह ने स्थानीय समुदाय के सहयोग और प्रशासनिक प्रयासों को उजागर करते हुए एकजुटता और शांतिपूर्ण वातावरण को बढ़ावा दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This