भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का जरिया :- ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

ओपी ने कहा पुसौर में उमड़ा जनसैलाब प्रचंड जीत का संकेत

रायगढ़ :- पुसौर नगर पंचायत प्रत्यासी मानी मोहित सतपथी के पक्ष में सघन प्रचार करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने कहा भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का जरिया है।आज यहां उमड़ा जनसैलाब प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है। ओपी में सोशल मंच के जरिए इस संबंध में कहा जनता का अपार विश्वास और समर्थन हमें रायगढ़ की समृद्धि की दिशा में एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा देता है। यह बढ़ता हुआ जनसमर्थन भाजपा सरकार के ट्रिपल इंजन को मजबूत बनाने और कमल को खिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किसानों को दिए गए एक मुश्त धान खरीदी की राशि,महतारी वंदन योजना के तहत सत्तर लाख महिलाओं को हर माह दिए जाने एक हजार की राशि, 18 लाख गरीबों के आवास बनाने का काम,प्रदेश वासियों को राम लला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए विधायक ओपी ने कहा क्षेत्र की जनता जिस विश्वास से भाजपा को वोट दिया था हमने पूरी तन्मयता से जनता के विश्वास को पूरा किया। विष्णु देव साय सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतर रही है। नगरीय निकाय चुनावों में जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी तो विकास कार्यों में सुगमता के साथ तेजी आएगी। पुसौर क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों से भी उन्होंने अवगत कराया। इस दौरान मंडल पुसौर के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग एक कार्यकर्ता मौजूद रहे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This