वार्ड क्रमांक 47 में शिव सेना प्रत्याशी रुपकुमारी लकड़ा डोर टू डोर कर रही है जनसंपर्क…वार्ड में परिवर्तन की लहर से शिव सेना को मिल रहा है जनसमर्थन

spot_img
Must Read

रायगढ़ l चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 गोवर्धनपुर विजयपुर से शिव सेना प्रत्याशी रूप कुमारी विजय लकड़ा ने सादगी पूर्ण ढंग से डोर टू डोर दस्तक देकर सभी को तीर कमान छाप में वोट देने की अपील की l वार्ड में शिव सेना प्रत्याशी रूप कुमारी को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है l रूप कुमारी लकड़ा के समर्थन में महिलाओं ने भी मोर्चा सम्हालते हुए घर घर जाकर उन्हें वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है l वहीं गोवर्धनपुर के साथ ही विजयपुर में भी इस बार परिवर्तन की लहर स्पष्ट नज़र आ रही है l रुपकुमारी लकड़ा ने कहा कि उद्योगो की वाहनो के लिए रातो रात वैकल्पिक पुल का निर्माण कर दिया गया लेकिन आम जनता सड़क की समस्या से जूझ रही है उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है l वहीं समुचित विकास के अभाव में विजयपुर में भी समस्याओ का अम्बार है l यही वजह है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही वार्ड वासियो ने मौका दिया परन्तु चुनाव जितने के बाद दोनों ही पार्टी के पार्षद वार्ड की ओर ध्यान नहीं दिये l यही वजह है कि वार्ड वासी तीसरे विकल्प के रूप में इस बार शिव सेना को अवश्य ही विजय दिलवाएंगे l मुझे वार्डवासियो का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है l

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This