निर्दलीय प्रत्याशी मयंक को मिल रहा वार्ड के लोगों का जोरदार समर्थन, जनता का भरोसा पढ़े लिखे मिलनसार युवा पर

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव होनें में अब महज कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जनता के बीच पहुंचकर जन संपर्क करने में जुटे हुए है। इसी के तहत आज वार्ड नं. 4 के निर्दलीय प्रत्याशी मयंक मनहर ने आज अपने वार्ड के कई मोहल्लों में जन संपर्क किया। 

मंगलवार की सुबह वार्ड नं. 4 के निर्दलीय प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड को लेकर ईशा नगर, जगतपुर, खाखा बस्ती, नीचे पारा के अलावा मुस्लिम बस्ती में पहुंचे। पिछले दो दिनों में निर्दलीय प्रत्याशी मयंक मनहर का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान जारी है और इस बीच लोगों का उन्हें अच्छा खासा जनसमर्थन भी मिल रहा है।  

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होनें वाला है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मयंक मनहर लगातार जन संपर्क करते हुए अपने वार्ड के हर गली मोहल्लों के अलावा हर घर तक पहुंचकर लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं और इस दौरान उन्हें जनता का अपार समर्थन भी मिलने लगा है। 

वार्ड क्रमांक 04 के लोगों का भी कहना है कि उनके वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशी मयंक मनहर पढ़े लिखे युवा होनें के साथ-साथ मिलनसार और सहयोगी नेचर के व्यक्ति हैं। जिसे देखते हुए हमे उम्मीद है कि इस बार वार्ड नं. 4 से निश्चित तौर पर एक निर्दलीय प्रत्याशी को कामयाबी मिलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This