युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, रिमांड पर भेजा गया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़, 27 जनवरी। पुसौर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी विवेक सुरेन (निवासी आमापाली, थाना उरगा, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

घटना 9 जून 2024 का है, जब पुसौर थाना क्षेत्र की युवती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली । इस संबंध में थाना पुसौर में मर्ग क्रमांक 50/24 के तहत धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत जांच शुरू की गई। मृतिका के परिजनों के बयान और पुलिस जांच से यह सामने आया कि युवती का विवेक सुरेन के साथ प्रेम संबंध था और दोनों की शादी तय हो चुकी थी। मई 2024 में युवती परिवारजनों के साथ कोरबा शादी में गई थी । जहां विवेक सुरेन से मुलाकात हुआ । उसके बाद कई बार मिलने के साथ-साथ फोन पर बातचीत का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बने।

बाद में दोनों के संबंधों में अनबन हुई और विवेक ने शादी से इंकार करते हुए युवती को चेटिंग के माध्यम से जानकारी दी। विवेक के इस कदम से आहत होकर युवती ने 9 जून 2024 को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कल 26 जनवरी को विवेक सुरेन के खिलाफ धारा 306 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम कोरबा होकर आरोपी विवेक सुरेंद्र (उम्र 20 साल) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This