मारपीट के फरार आरोपी को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा रिमांड पर

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

 रायगढ़, 23 जनवरी 2025 । जूटमिल पुलिस ने आज मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपक सारथी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी दीपक सारथी सराईभद्दर वार्ड नंबर 34 का निवासी है, जिसने बीते 01 नवंबर को मोहल्ले में हुए विवाद के दौरान गाली-गलौच और चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था।

रिपोर्टकर्ता ने पवन अनिल (38 वर्ष) बताया कि 01 नवंबर की सुबह मोहल्ले में दीपक सारथी शराब के नशे में मन्नू सोनी के साथ झगड़ा कर रहा था। विवाद शांत कराया और दीपक को समझा-बुझाकर उसके घर तक छोड़ा। इस दौरान दीपक ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से सब्जी काटने वाला चाकू लाकर हमला कर दिया। इस हमले में पवन के हाथ, कोहनी और बाईं पसली पर चोटें आईं। घटना के बाद पवन अनिल ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर अपराध क्रमांक 454/2024 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी दीपक सारथी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया । जूटमिल पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This