अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम खम्हरिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…134 ग्रामीणों ने लिया लाभ

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

जिसमे अस्थि रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग और जनरल फिजीशियन जैसे विशेषज्ञ उपस्थित रहे 

रायगढ़, 23 जनवरी 2025: ग्रामीणों को तंदुरस्त स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के तमनार प्रखण्ड के ग्राम खम्हरिया में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 134 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। इस शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श और आवश्यक दवाइयां प्रदान कीं।

शिविर में अस्थि रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग और जनरल फिजीशियन जैसे विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरी सलाह दी। सभी मरीजों का पंजीकरण कर रक्तचाप, वजन और मधुमेह की जांच की गई। इसके बाद चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसी के साथ 31 लाभार्थियों को स्वास्थ्य जांच के बाद चश्मा वितरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के आयोजन का आग्रह करते हुए कहा, “इस तरह के शिविर हमारे गांव के लिए लाभदायक हैं। अदाणी फाउंडेशन से हमारा अनुरोध है कि वे ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से करते रहें ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।”

इस निःशुल्क शिविर का शुभारंभ अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज, तमनार के क्लस्टर हेड मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गजपति राठिया, मधु गुप्ता, संतोष बेहरा, संतोषी दनसेना, ममता पटनायक, कुजंबिहारी और श्यामलाल व अन्य स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अदाणी फाउंडेशन की स्वास्थ्य और सामाजिक पहलों के तहत, हर वर्ष हजारों जरूरतमंद लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाता है, बल्कि समुदायों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक भी करता है। इस तरह के आयोजनों से न केवल ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता भी सुदृढ़ होती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This