एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा निर्मित विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया उद्घाटन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

घरघोड़ा | ग्राम साल्हेपाली में एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के सहयोग से निर्मित प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली के अपर महाप्रबंधक (भूअर्जन/सामुदायिक विकास) श्री समित कुमार देब मौजूद रहे।

विद्यालय का उद्घाटन सरपंच ग्राम पंचायत कोटरीमाल दुतिका राठिया ने किया, जबकि आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन श्री समित कुमार देब द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सुभद्रा उरांव, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और ग्राम साल्हेपाली के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय के तरफ जाने वाली सीसी रोड सहित विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण पर एनटीपीसी द्वारा 2 करोड़ 43 लाख रुपए खर्च किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया।

एनटीपीसी तलईपल्ली न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों के तहत ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह पहल न केवल बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि गांव के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This