एनटीपीसी तलईपल्ली में किया गया टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

घरघोड़ा, 16 जनवरी: एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कामगारों के लिए क्षय रोग (टीबी) जागरूकता और निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन खदान क्षेत्र में एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अजय सिंह यादव, घरघोड़ा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एसआर पैकरा, और एनटीपीसी व वीपीआर माइनिंग लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

इस शिविर में 1500 से अधिक कामगारों की जांच की जाएगी। अपने संबोधन श्री अजय सिंह यादव ने कामगारों से शिविर में हिस्सा लेने का अनुरोध किया व उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझने की अपील की। श्री एसआर पैकरा ने टीबी मुक्त भारत में योगदान देने का आग्रह किया और टीबी के लक्षणों व निवारण की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी मेडिकल टीम ने टीबी जागरूकता पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे कामगारों ने सराहा। इस पहल का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोग की रोकथाम सुनिश्चित करना है। एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा आयोजित यह टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर न केवल कामगारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This