तराईमाल में पूंजीपथरा पुलिस की गांजा रेड, आरोपी गिरफ्तार: करीब एक किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

08 जनवरी, रायगढ़ । पूंजीपथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तराईमाल उदय भान कॉलोनी के पास अवैध गांजा बेचने की तैयारी कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 0.902 किलोग्राम गांजा और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है।

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले-हरे रंग की बिना नंबर की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल के हैंडल पर प्लास्टिक बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में आरोपी को मौके पर पकड़ा।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ओम शंकर साहू (40 वर्ष), निवासी गौध, थाना जांजगीर, वर्तमान निवासी तराईमाल, खान कॉलोनी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक बैग में 0.902 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 है, बरामद किया गया। इसके साथ ही ₹40,000 मूल्य की बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेंद्र पैंकरा और महिला आरक्षक पुष्पा कुजूर शामिल थे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This