spot_img
Friday, August 7, 2026

जिंदल स्टील एंड पावर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा बाइक पर पूरे शहर का भ्रमण किया…भारत माता की जय घोष के साथ जेएसपी से निकली तिरंगा यात्रा

spot_img
Must Read

रायगढ़. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिंदल स्टील एंड पॉवर परिवार ने शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। संयंत्र से सैकड़ों बाइक और दोपहिया वाहनों पर सवार जेएसपी परिवार के सदस्यों ने भारत माता की जयघोष के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान देषभक्ति गीतों पर झूमते हुए उन्होंने सभी से हर घर तिरंगा अभियान में षामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान पूरा षहर तिरंगे के रंग मंे रंगा नजर आया।


देष में स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिंदल स्टील एंड पॉवर में पिछले पखवाड़े से निरंतर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संयंत्र परिसर के साथ ही आसपास के गांवों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिंदल स्टील एंड पॉवर ने शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। दोपहर 3 बजे संयंत्र परिसर स्थित जिंदल समूह के संस्थापक श्री ओमप्रकाष जिंदल की

प्रतिमा के पास जेएसपी परिवार के सदस्य जुटे। यहां सभी के दोपहिया वाहनों को स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े बैनर-पोस्टर्स से सजाया गया। साथ ही हर वाहन में सम्मान के साथ तिरंगा ध्वज लगाया गया। यहां संयंत्र प्रमुख रमेश कुमार अजमेरिया के साथ एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सत्येन्द्र सिंह एवं श्री संजीव चौहान ने झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इसके बाद सैकड़ों वाहनों में सवार जेएसपी परिवार के सदस्य कतारबद्ध होकर रायगढ़

के लिए निकले। वे लगातार भारतमाता की जय और वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। यात्रा के साथ चल रहे म्यूजिक सिस्टम पर बज रहे देषभक्ति गीतों की धुन पर आसपास हर कोई थिरक रहा था। पूरे रास्ते देषभक्तिपूर्ण नारे लगाते हुए सीएमओ तिराहा, ढिमरापुर चौक, कोतरा

रोड थाना, सत्तीगुड़ी चौक, स्टेशन चौक होते हुए तिरंगा यात्रा गांधी चौक पहुंची। यहां संयंत्र प्रमुख आर अजमेरिया, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सत्येन्द्र सिंह एवं संजीव चौहान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महापौर

जानकी काटजू ने भी महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद सुभाष चौक, हंडी चौक होते हुए यात्रा घड़ी चौक, केवड़ाबाड़ी चौक होते हुए वापस संयंत्र की ओर लौटी। संयंत्र परिसर में तिरंगा यात्रा ने जिंदलगढ़, हिल व्यू कॉलोनी सहित कंपनी की सभी कॉलोनियों का भ्रमण किया। अंत में सीएंडडी कॉलोनी में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए संयंत्र प्रमुख श्री अजमेरिया ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के दौरान संयंत्र से लेकर

रायगढ़ की सड़कों तक अद्भुत दृष्य दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल जेएसपी परिवार के सभी सदस्य देषभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को तिरंगा फहराने के लिए जिंदल स्टील एंड पॉवर के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल

ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। उनके ही प्रयास से देश के हर नागरिक को सम्मान और शान के साथ अपने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का अधिकार मिल सका। अजमेरिया ने कहा कि जेएसपी परिवार आजादी के अमृत महोत्सव में पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सत्येन्द्र सिंह ने तिरंगा यात्रा की के दौरान सभी के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा में षामिल लोग तो उत्साहित थे ही, रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों और राहगीरों

ने भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यह अभूतपूर्व था। उन्होंने सभी से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है। इसे शान से लहराते देखना हर भारतवासी के लिए सबसे बड़ा गर्व है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की इस पुण्यधरा से ही तिरंगे को ससम्मान फहराने की स्वतंत्रता के लिए कानूनी लड़ाई

चेयरमैन नवीन जिंदल ने शुरु की थी। यह बड़ी खुशी की बात है कि आज देश के हर घर में तिरंगा लहराने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जेएसपी परिवार उत्साह से हिस्सा ले रहा है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के लिए अनुमति प्रदान करने और सहयोग के लिए प्रशासन एवं पुलिस का आभार जताया।

Latest News

छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर:- अरूणधर दीवान

भाजपा जिला अध्यक्ष दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की मंजूरी पर साय सरकार का आभार जताया रायगढ़:- भारतीय...

More Articles Like This

error: Content is protected !!