spot_img
Friday, June 19, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निगम प्रशासन निकालेगी रैली रैली 15 अगस्त कि सुबह 11:00 बजे पंजरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम से निकलेगी

spot_img
Must Read

रायगढ़ / महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू एवं कमिश्नर श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निगम प्रशासन द्वारा रैली निकाली जाएगी यह रैली 14 अगस्त को नगर निगम परिसर से निकाली जाएगी एवं 15 अगस्त को सुबह 11:00 बजे पंजरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरेगी आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के तहत शहरवासियों के मन में स्वतंत्रता एवं देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर निगम परिवार हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त एवं 15 अगस्त को रैली का निकाल कर शहर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण करेगी इस रैली के साथ साथ डेंगू के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा 15 अगस्त सोमवार को 11:00 बजे रैली में सभी स्वच्छता कमांडो, दीदी एवं निगम परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति रहेगी यह रैली नगर

निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट से लेकर शहर के मुख्य मार्गो पर चलेगी !आजादी के 75वां अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त 2022 तक मनाया जा रहा है इस बीच अपने घरों निजी और सरकारी प्रतिष्ठान मे भी तिरंगा फहराएं या प्रदर्शित करें। अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है।
महापौर श्रीमती जानकी अमृत ने शहर वासियों से अपील की है कि सभी शासकीय ,निजी, प्रतिष्ठानो घरों मे तिरंगा जरुर फहरायें सभी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम टि्वटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करें ।यह मुहिम राष्ट्रध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करेगी

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!