गगनभेदी नारां से गुंजायमान, तिरंगे की चुनर ओढ़े प्रतीत हुई सावित्रीनगर

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

तमनारः जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव ’हर घर तिरंगा’ के अवसर पर के आवासीय कालोनी सावित्रीनगर, तमनार में हर घर आन बान और शान से तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर जेपीएल में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी, महिलाए सुरक्षा विभाग के कर्मचारी, स्कूली छात्र/छात्राए आयोजित वाॅकथान दौड़ में भाग लिये। इस दौरान सम्पूर्ण सावित्रीनगर देशभक्ति गीतों, वंदे मातरम, तिरंगे झण्डे एवं भारत माता जय की गगनभेदी नारां से गुंजायमान हो तिरंगे की तीन रंगों से आच्छाादित हो उठा। वहीं जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों शासकीय कन्या उच्च. मा. विद्यालय गोढ़ी, शासकीय उच्च. मा. विद्यालय तमनार, शासकीय उच्च. मा. विद्यालय धौंराभाॅठा, शासकीय उच्च. मा.

विद्यालय राबो, शासकीय हाई स्कूल महलोई, शासकीय माध्यमिक शाला झिंकाबहाल, शासकीय माध्यमिक शाला डोलेसरा, ओ.पी.जिंदल स्कूल सावित्रीनगर, हुंकराडीपा, कुंजेमुरा एवं राबो में चित्रकला, निबंध, कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एवं मोबाईल वेन के साथ विभिन्न गांवों में घर घर तिरंगा का वितरण किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ ओ.पी.जिंदल स्कूल सावित्रीनगर प्रांगण में अरूप पाल, कार्यकारी उपाध्यक्ष, डीसीपीपी, डोंगामौहा, संदीप सांगवान, उपाध्यक्ष, मानव संसाधन एवं कर्मचारी सेवाए, डी.के. भार्गव, उपाध्यक्ष, लायजन व जन सम्पर्क विभाग, आर.डी.कटरे, उपाध्यक्ष, जेपीएल तमनार के गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को प्रथमतया सम्बोधित करते हुए संदीप सांगवान ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव की सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही पावन है। रिमझिम वर्षा की फौव्हारों के मध्य हम सब एकसाथ मिलकर हर घर तिरंगा फहरा रहे हैं। भारतवर्ष आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रही है। सम्पूर्ण भारत के घर घर में तिरंगा आन, बान और शान से फहराया जा रहा है। आज भारत की धरा तिरंगे की तीन रंगों की चुनर ओढ़े प्रतीत हो रही है। उन्होनें तिरंगे फहराने की पृष्ठभूमि पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देशभक्ति, एकता और बलिदान का प्रतीक है, इस पावन प्रतीक को बड़े सम्मान के साथ

सभी घर घर फहराए। उन्होनें आग्रह किया कि दिनंाक 13 से 15 अगस्त 2022 आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव ’हर घर तिरंगा’ अभियान में सभी बढ़चढ़ कर उत्साह और उमंग के साथ भाग लें और इस अभियान को सफल बनायें।
ज्ञातव्य हो कि भारत सरकार के आह्वान पर भारतवर्ष में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक अमृत महोत्सव ’हर घर तिरंगा’ मनाया जा रहा। उसी के अनुशरणार्थ जिंदल पावर लिमिटेड तमनार भी इस अभियान में भारी उत्साह से भाग ले रहा है। इस दौरान जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। गौरतलब हो कि विगत दिनों की भारी वर्षा और आज प्रातः से वर्षा की आॅखमिचैली के बावजुद भी कार्यक्रम के प्रति सावित्रीनगर रहवासियों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान कार्यक्रम में राकेश शर्मा, प्राचार्य, ओ.पी.जिंदल स्कूल सावित्रीनगर, धर्मेंन्द्र सिसोदिया, प्रमुख सुरक्षा विभाग, आरपी पाण्डेय, उपमहाप्रबंधक, श्री सुदीप सिन्हा, उपमहाप्रबंधक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, महिलाए, ओ.पी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर के कार्यालयीन स्टाॅफ, छात्र/छात्राए, टीम सीएसआर की उपस्थिति में अभियान का आयोजन किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This