वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

spot_img
Must Read

अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

वित्त मंत्री चौधरी ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती प्रतियोगिता का कराया शुरुआत, दी शुभकामनाएं

विधायक निधि से कुश्ती मेट देने की घोषणा

रायगढ़, 11 सितम्बर 2024/ वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने महाराजा चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कुश्ती प्रतियोगिता शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आप सभी 39 वें चक्रधर समारोह में सम्मिलित हुए। शासन के मंशानुरूप इस वर्ष भव्य तरीके से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर देश भर से आए कुल 275 रेसलर्स के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कुश्ती प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं सीईओ जिला पंचायत  जितेन्द्र यादव व कुश्ती संघ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर जिले में वैभवशाली ढंग से मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस अवसर पर मंच के माध्यम से कुश्ती के लिए विधायक निधि से मेट देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुश्ती को जिले में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही हैं। जिससे रेसलर्स को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिले।

इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र बलवीत शर्मा, इंटरनेशनल रेफरी, दिल्ली श्री अजीत मान, इंटरनेशनल रेफरी हरियाणा यशवीर सिंह ढाका, कुश्ती संघ से  दिनेश जायसवाल,  राजा नंद यादव, श्याम सिंह सोनी, रमन यादव, भाविका पाण्डेय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इंटरनेशनल रेफरी को गदा प्रदान कर किया गया सम्मानित

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर इंटरनेशनल रेफरी, दिल्ली अजीत मान एवं इंटरनेशनल रेफरी हरियाणा यशवीर सिंह ढाका को गदा प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ से  मनोज साहू भी उपस्थित रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This