जशपुर जिले के जर्जर सरकारी स्कूलों में बारिश के दौरान बच्चों को जान जोखिम के साथ छाता लेकर मुश्किलों के बीच पढ़ाई करने की मजबूरी….देखिए वीडियो

spot_img
Must Read

जशपुर.13 अगस्त. (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले के जर्जर हालत के सरकारी स्कूलों में बारिश के दौरान बच्चों को जान जोखिम के साथ छाता लेकर मुश्किलों के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है.जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षक और अभिभावकों ने अनेक बार लिखित में अवगत कराया है लेकिन स्कूल की अव्यवस्था जस की तस है.

जिले में बगीचा विकास खंड का कलिया माध्यमिक विद्यालय ऐसा स्कूल है जंहा स्कूल की छत और दीवारों की जर्जर हालत है. लगातार बारिश के चलते स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने के साथ पानी भी टपक रहा है.

111 बच्चों की दर्ज संख्या वाले इस स्कूल में इकलौता शिक्षक है. यंहा बारिश के समय बच्चों को छाता लेकर पढ़ाई करनी पड़ती है.
विद्यालय के शिक्षक अमृत खलखो का कहना है कि स्कूल भवन में पानी टपकने वाली छत तथा जर्जर दिवारों से प्लास्टर गिरते रहने से हर समय खतरे का अंदेशा बना रहता है. इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कचरा गाड़ी पर मुख्यमंत्री का होर्डिंग! घरघोड़ा में ‘सुशासन तिहार’ के प्रचार का अनोखा अंदाज, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ जिस गाड़ी में घर-घर से कचरा उठाया जाता है, उसी पर मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार का होर्डिंग लगाकर...

More Articles Like This