भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिलिंग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर दयानंद की ताजपोशी

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिलिंग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर दयानंद की ताजपोशी

रायगढ़:- तमनार ब्लाक के कद्दावर भाजपा नेता दयानंद पटनायक के नेतृत्व छमता पर मोहर लगाते हुए भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसलिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मन्मथा नाथ विश्वास ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी की है।दयानंद पटनायक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तमनार अंचल सहित पूरे प्रदेश में उनके चाहने वालो के मध्य खुशी की लहर है।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए दयानंद पटनायक पिछले 30 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे है।ग्रामीण छेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या की गम्भीरता को परख समझ कर उसके लिए जमीनी लड़ाई लड़ समस्या का समाधान खोजने में दयानन्द पटनायक का कोई सामी नही।लोगो के तकलीफों के लिए शासन प्रसाशन से आमने सामने की लड़ाई लड़ दयानन्द ने सदैव लोगो के हित में कार्य किया है।

सरल सहज मिलनसार दयानंद पटनायक आम जनता की समस्या के निदान हेतु हमेशा आक्रमक रहे है।जिले में गाड़ी मालिको के शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर वर्षो अन्याय के खिलाफ लड़ दयानंद पटनायक ने मृत सामान गाड़ी व्यवसाय के लिए संजीवनी का कार्य किया।दयानंद पटनायक के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने से निश्चित ही मजदूरों के हित में नित नए कार्य देखने को मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई…बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ...

More Articles Like This