ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई…बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई

बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारआरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़, । ऑपरेशन आघात के तहत आज दिनांक 13.11.2026 को जूटमिल पुलिस ने बोदाटिकरा से संस्कार स्कूल जाने वाले मार्ग पर अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1,400 रुपये है, जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैले में अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर बोदाटिकरा से संस्कार स्कूल की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेही की घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश मिरी पिता तेजु राम मिरी, उम्र 37 वर्ष, निवासी बोदाटिकरा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 05 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकन में भरी हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा 180 एमएल क्षमता वाली पारदर्शी प्लास्टिक पन्नियों में भरे महुआ शराब के 12 पाउच बरामद हुए। इस प्रकार कुल 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब, कीमत लगभग 1,400 रुपये, जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अर्जुन एक्का, आरक्षक नरेश रजक एवं संजय एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां जोरों पर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां जोरों पर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण रायगढ़:-...

More Articles Like This