अवैध कबाड़ पर कार्रवाई : ग्राम तिलगा और बादपाली के ढाबा पर कबाड़ डंप की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड…

spot_img
Must Read

अवैध कबाड़ पर कार्रवाई : ग्राम तिलगा और बादपाली के ढाबा पर कबाड़ डंप की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड…

ढाबा के सामने डम्प कर रखा 9 टन अवैध कबाड़ जप्त, दोनों ढाबा संचालकों पर पुलिस ने की कार्यवाही…

01 अगस्त, 2024 । कल दिनांक 31/072024 के सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ दिनों से ग्राम बादपाली के मनोज ढाबा और ग्राम तिलगा के पटेल ढाबा के सामने अवैध रूप से लोहा के पाइप, छड़ के टुकड़े, वाहनों के पार्ट्स काफी मात्रा में डंप किया जा रहा है । सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी प्रशात राव हमराह स्टाफ के साथ ढाबों पर रेड किया गया । पुलिस टीम को ग्राम बादपाली मनोज ढाबा के पास रेड में लोहे की पाइप, छड, लोहे की जाली, एंगल विभिन्न कबाड़ के पार्ट्स वजन लगभग 3.5 टन कीमती ₹1,05,000 का मिला ढाबा संचालक *मनोज सिंह पिता राधिका सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी भगवानपुर नीचे पर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़* के पास कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से पुलिस ने चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर विधिवत कार्रवाई कर आरोपित मनोज सिंह से जप्ती की गई ।

     इसी कड़ी में ग्राम तिलगा के पटेल ढाबा पर पुलिस ने रेड कार्यवाही में लोहे का छड़, एंगल, चैनल, पाइप इत्यादि करीब 5.5 टन कीमती ₹1,50,000 का मिला । मौके पर उपस्थित ढाबा के *पंचराम पटेल पिता स्वर्गीय महत्व राम पटेल उम्र 42 साल निवासी खुरसुला थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़* ने कबाड़ के संबंध में कोई कागजात/लाइसेंस नहीं होना बताया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दोनों आरोपी-मनोज सिंह व पंचराम पटेल के विरूद्ध चोरी की संपत्ति के संदेह पर थाना चक्रधरनगर में पृथक-पृथक इस्तगासा क्रमांक 52, 53 धारा 35(क)(ड)BNSS/303(2)BNS के तहत कार्यवाही किया गया है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर अवैध कबाड़ पर कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उपनिरीक्षक उदय सिदार, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, श्याम देव साहू, रवि साय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, विनोज लकड़ा शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This