विधायक उत्तरी जांगड़े ने गाताडीह,कोसीर,जशपुर में खाद् की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

spot_img
Must Read

विधायक उत्तरी जांगड़े ने 3 दिवस में क्षेत्र के किसानों को खाद उपलब्ध नही होने पर आंदोलन की कहि बात

खेती किसानी के समय में खाद उपलब्ध नहीं होने को लेकर विधायक ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

कोसीर। सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े लगातार गाताडीह सहित कोसीर,जशपुर, केंद्र में अब तक खाद नहीं पहुंचने को लेकर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है उन्होंने कहा है कि वर्तमान में खेती किसानी का दिन चल रहा है और किसान खाद के लिए परेशान है ।इसी कड़ी में उन्होंने किसानों के हित में एक और पत्र जिला कलेक्टर को लिखा है जिसमें उन्होंने कहा

है कि गाताडीह,कोसीर,जशपुर धान खरीदी केंद्र में तत्काल यूरिया, डीएपी, सुपरफास की व्यवस्था हो ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उल्लेखनीय हो कि जब से गाताडीह सेवा सहकारी समिति में घोटाले की खबर चली है तब से क्षेत्र किसान चिंतित है कि यदि हम खाद ले कि नहीं हमारे नाम पर फर्जी ऋण न चढ़ जाए इसलिए किसान भयभीत है। इन सब को विधायक उत्तरी जांगड़े ने प्रेस के माध्यम से भरोसा दिलाते हुए कहा की क्षेत् के सभी किसान भाई अपने-अपने सोसाइटी में खाद बीज एवं केसीसी का उठाव करें इस संदर्भ में कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी आती है तो हम सदैव साथ खड़े रहेंगे

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This