धूमधाम से मना रामचन्द्र का जन्मदिन खिलाड़ी, विद्यार्थी, सामाजिक संस्था, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

spot_img
Must Read

धूमधाम से मना रामचन्द्र का जन्मदिन
खिलाड़ी, विद्यार्थी, सामाजिक संस्था, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
रायगढ़। जिले के बहुआयामी प्रतिभा के धनी रामचन्द्र शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गीत गाकर, केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। संस्कार क्रिकेट एकेडमी के खिलाडिय़ों ने गेंद और बल्ले से नमन किया। विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल के नेतृत्व में वृद्धा आश्रम जाकर फल वितरण कर रामचन्द्र शर्मा का जन्मदिन मनाया। वहीं गौसेवा

संस्था से जुड़े अनुराग मित्तल एवं उनके साथियों ने भी केक काटा। पत्रकार साथियों के साथ वरिष्ट पत्रकार हरे राम तिवारी सहित सभी ने शुभकामनाएं दी। इन सभी कार्यक्रमों से अभिभूत होकर रामचन्द्र शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
नन्हे मुन्नों के साथ वृक्षारोपण एवं डांस
संस्कार की प्राचार्या रश्मि शर्मा ने बताया कि प्री प्रायमरी के बच्चों के साथ रामचन्द्र शर्मा ने वृक्षारोपण किया। इन्हीं नन्हें मुन्नों के साथ प्यारा सा डांस किया गया। इन बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी बच्चे उत्साहपूर्वक डांस में शामिल हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी राष्ट्रीय...

More Articles Like This