spot_img
Sunday, June 21, 2026

श्याम मंडल चुनाव: प्रकाश निगानिया,ऐश अग्रवाल और आर्यन बने उप निर्वाचन अधिकारी

spot_img
Must Read

श्याम मंडल चुनाव: प्रकाश निगानिया,ऐश अग्रवाल और आर्यन बने उप निर्वाचन अधिकारी

मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष बेरीवाल और सहायक चुनाव अधिकारी सुशील मित्तल ने की नियुक्ति

रायगढ़ 25 जुलाई : नगर की धार्मिक,सामाजिक और   श्याम मंदिर (संजय काम्प्लेक्स) को संचालित करने वाले समिति संस्था श्री श्याम मंडल का आगामी 13 अगस्त को नवीन कार्यकारणी हेतु चुनाव होना है। वर्ष 2024-25 की प्रबंधनकारनी के गठन हेतू निर्वाचन प्रकिया द्वारा पूरी पारदर्शिता से चुनाव करवाया जाएगा। वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा सहायक पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं,बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति विगत दिवस कार्यकारिणी समिति की बैठक में की गई। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता  सुभाष बेरीवाल जी एवं सहायक चुनाव अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं अग्रोहाधाम के वर्तमान अध्यक्ष सुशील मित्तल जी को कार्यकारिणी ने अधिकृत किया गया था। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए निर्वाचन मंडल का विस्तार करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष बेरीवाल एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुशील मित्तल ने प्रकाश निगानिया,ऐश अग्रवाल और आर्यन अग्रवाल को उप निर्वाचन अधिकारी के पद पर नियुक्त किया। यह निर्वाचन मंडल मिलकर श्याम मंडल रायगढ़ का चुनाव संपन्न कराएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष बेरीवाल और सहायक चुनाव अधिकारी सुशील मित्तल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि श्याम मंडल में 15 पदों पर चुनाव होने हैं। जिसमें अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव,कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद शामिल है। दिनांक 19 जुलाई को प्राथमिक मतदाता सूची का सूचना पोर्टल प्रकाशन कर दिया गया था। किसी भी दावा आपत्ति के लिए दिनांक 20 जुलाई से 3 अगस्त तक श्याम मंदिर के प्रथम तल पर निर्वाचन कार्यालय बनाया गया है। इस अवधि में श्याम मंडल के मतदाता एवं सदस्यगण सुबह 10 से 12:00 बजे तक अपना दावा आपत्ति निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। दिनांक 6 अगस्त को निर्वाचन मंडल द्वारा दावा आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। साथ ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दिनांक 7 अगस्त को प्रातः 11:00 से 3:00 तक अभियार्थी नामांकन फार्म प्राप्त कर सकेंगे। दिनांक 9 अगस्त को नामांकन फार्म की जांच एवं स्कूटी की प्रक्रिया के पश्चात अंतिम वैदय नामांकन सूचना पटल पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। दिनांक 10 अगस्त को प्रातः 11 से 3 बजे तक अभ्यर्थी अपना नामांकन फॉर्म वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत पश्चात शेष उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। दिनांक 13 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक  श्याम मंडल का चुनाव संपन्न होगा जिसमें मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। मतदान के बाद मतगणना होगी एवं नवीन कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारियों द्वारा की जाएगी। श्री श्याम मंडल चुनाव के निर्वाचन मंडल ने सभी सदस्यों मतदाताओं को अधिक से अधिक इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

Latest News

एनटीपीसी लारा में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समूह योगाभ्यास शिविर आयोजित 

रायगढ़, लारा/ पूरे विश्व के साथ जुड़ते हुए एनटीपीसी लारा परियोजना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!