spot_img
Tuesday, June 16, 2026

22 से 28 जुलाई 24 तक माध्यमिक शाला जांजगीर में मनाया जा रहा शिक्षा सप्ताह

spot_img
Must Read

रायगढ़ / तमनार. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य शासन के निर्द्शानुसार 22 जुलाई से 28 जुलाई 24 तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस आज 22 जुलाई को माध्यमिक शाला जांजगीर में प्राथमिक शाला जांजगीर , प्राथमिक शाला दर्रामुडा विकासखंड तमनार , जिला रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में टीएलएम प्रदर्शन , बच्चो द्वारा विविध सामाजिक विषयों पर प्रस्तुतीकरण एवम गुरुपूर्णिमा का भव्य आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ हेमसागर सिदार (सरपंच ग्राम पंचायत जांजगीर ) के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया । तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पाहर से स्वागत किया गया । उसके बाद श्री नारायण प्रसाद बेहरा (सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला दर्रामुडा , भूवनलाल सिदार (प्रधानपाठक प्राथमिक शाला जांजगीर )द्वारा गुरुपूर्णिमा क्यों मनाया जाता है एवम इसकी महत्ता पर सारगर्भित वक्तव्य दिया गया ।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री वनमाली प्रसाद सिदार (सेवानिवृत व्याख्याता एवम शाला प्रबंध समिति के शिक्षाविद , मार्गदर्शक ) , अलेखराम राठिया ( सेवानिवृत प्रधानपाठक प्राथमिक शाला )को शाल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया । वही श्री लुंडरूराम राम खंडैत ( सेवानिवृत प्रधानपाठक) को उनके निवास स्थान जाकर उनका सम्मान किया गया । इस अवसर पर श्री अलेखराम राठिया ने बच्चो को प्राचीनकाल से गुरु शिष्य की परंपरा , उनकी महत्ता , उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करने की बात कही । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की गुरु ही वह व्यक्ति होता है जो हमे सद्मार्ग पर चलने की प्रेणा देता है अतेव हमे अपने गुरु का सदा सम्मान करना चाहिए ।
अंत में प्रकाश कुमार कश्यप ( प्रधानपाठक माधाय्मिक शाला जांजगीर ) द्वारा गुरु की महत्ता को चाणक्य का यह कथन की शिक्षक कोई साधारण व्यक्ति नहीं होता बल्कि श्रीजन और प्रलय उसकी गोद में पलते है । से स्पष्ट कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की । इस अवसर पर अंगद उरांव (प्रधानपाठक प्रा, शाला दर्रामुडा) , इंदु सिदार (शिक्षक मां,शाला जांजगीर), दमयंती केहरी (सहायक शिक्षक प्रा, शाला जांजगीर ) ब बड़ी संख्या में पालकगण , गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन नारायण बेहरा ( सहायक शिक्षक प्रा,शाला दर्रामुडा) ने किया
शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस आयोजित हुए विविध कार्यक्रम आज दिनाक 22/07/2024 को शिक्षा दिवस के प्रथम दिवस बच्चो एवम पालकों के मध्य टी एल एम प्रदर्शन किया गया जिसमे प्राथमिक शाला जांजगीर के बच्चो द्वारा जादू का पिटारा , मुखोटो, जोड़ने , घटाने सीखने की मशीन आदि का प्रदर्शन किया गया वही माध्यमिक शाला जांजगीर के बच्चो द्वारा विविध सामाजिक बुराइयों यथा दहेज प्रथा, बाल विवाह , नशाखोरी विषयो पर पोस्टर का निर्माण कर प्रदर्शन किया गया । बच्चो के इस प्रयास की सभी उपस्थित जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की । एवम भविष्य में विद्यालय को हर संभव सहयोग देने की बात कही ।

Latest News

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष…डिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि...

सीसीटीवी फुटेज में दिखा पुलिस का मानवीय व्यवहार, पानी से भोजन तक, आरोपित की जरूरत का रखा गया ध्यान सीसीटीवी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!