शादी समारोह से लौट रहे थे…पिकअप चालक की लापरवाही के कारण…अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी…8 महिलाएं घायल

spot_img
Must Read

शादी समारोह से लौट रहे थे…पिकअप चालक की लापरवाही के कारण…अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी…8 महिलाएं घायल

रायगढ़ / शादी समारोह से दर्जनभर से अधिक लोग पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे घर की ओर, हुआ हादसा

उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ के विधानसभा क्षेत्र की अंतर्गत आने वाले ग्राम सिसिरिंगा के पास शादी समारोह में शामिल होने के लिए आधे दर्जन से लोग पहुंचे हुए थे वापसी के दौरान रविवार रात लगभग 8:00 बजे पिकअप में अधिक लोग सवार थे, मिली जानकारी के अनुसार नशे में धूत होने के कारण पिकअप ड्राइवर ने छोटाहाथी को संभाल नहीं सका अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई इस दर्दनाक घटना में 8 से अधिक महिलाओं को चोट आई हैं। पिकअप पलटने की घटना के बाद मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गई, आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 तथा धरमजयगढ़ पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सभी घायलों को निजी गाड़ी के जरिए सिविल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है इस भीषण दुर्घटना के बाद, महिलाओं ने बताया कि नशे की हालत में पिकअप को चल रहा था जिसकी लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हो गया, पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This