कबाड़ के अवैध परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही…

spot_img
Must Read

कबाड़ के अवैध परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही…

पुलिस ने नाकेबंदी कर माजदा वाहन में परिवहन किये जा रहे 8 टन अवैध कबाड़ किया जप्त…

13 जुलाई, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं कबाड़ पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ सक्रिय कर सभी अनैतिक गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है ।

इसी क्रम में कल दिनांक 12/07/2024 के शाम टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध कबाड़ लोड माजदा वाहन NH-49 में धनागर से आगे की ओर जा रही है । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ के साथ नंदेली तिराहा चौक मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध माजदा वाहन 1512 क्रमांक सीजी 13 ए.व्ही.- 3986 को रोक कर चेक किया गया । वाहन में भारी मात्रा में लोहे के टुकड़े, पुराना छड़ लोड था । वाहन चालक गुफरान अंसारी से पूछताछ कर वाहन में लोड कबाड़ के संबंध में आवश्यक दस्तावेज की मांग की गई, वाहन चालक द्वारा कोई कागजात नहीं होना बताया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहन में लोड स्कैप चोरी की संपत्ति के आधार पर आरोपित गुफरान अंसारी पिता अब्बास अंसारी उम्र 23 साल निवासी पांकी मस्जिद मोहल्ला थाना पांकी जिला पलामू (झारखंड) हाल मुकाम लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ पर इस्तगासा धारा 35 (क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्यवाही कर अवैध कबाड *8 टन कीमत ₹1,16,000* मय वाहन जप्ती की गई ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकार, डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर अवैध कबाड़ पर की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक चंद्रेश पांडे, सतीश सिंह और राकेश नायक शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This