spot_img
Wednesday, August 12, 2026

संकुल केन्द्र गेरवानी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

spot_img
Must Read

रायगढ़:- दिनांक 26 जून 2024 को संकुल केंद्र गेरवानी के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक शाला देलारी , प्राथमिक शाला गेरवानी, प्राथमिक शाला नवीन गेरवानी, प्राथमिक शाला पाली, प्राथमिक शाला शिवपुरी,माध्यमिक शाला देलारी, माध्यमिक शाला गेरवानी में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस प्रवेश उत्सव के आयोजन में शाला प्रबंध समिति के सदस्य एवं पालक समिति का विषेध सहयोग रहा।

प्रवेश उत्सव के दौरान सभी बच्चों को तिलक लगाकर फूल माला पहनना कर स्वागत किया गया सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तक वितरण एवं गणेश वितरण किया गया,शाला खुलने के प्रथम दिवस सभी विद्यालय में न्योता भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया। न्योता भोजन में छात्रों को खीर पुड़ी एवं मिठाई का वितरण किया गया। 

प्राथमिक शाला देलारी समस्त स्टाफ प्रधान पाठक श्री भीखम सिंह सिदार , गोपाल प्रसाद चौहान, श्रीमती स्वाति खलखो द्वारा चावल दाल मटर पनीर की सब्जी एवं मिठाई का वितरण किया गया , नवप्रवेशी छात्रों को कापी पेंसिल एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया।

वही गेरवानी शिवपुरी के स्कूलो मे गेरवानी की ऊर्जावान सरपंच चमेली सिदार,अभिभावक गण, गणमान्य नागरिकों एवम स्कूल स्टाफ सभी ने मिलकर शाला प्रवेसउत्सव को दिव्य दिवस के रूप में मनाते हुए यादगार बना दिया।

Latest News

बूथ तक ओबीसी वर्ग को जोड़ना लक्ष्य” – रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

तिरंगा यात्रा, संत रविदास जयंती और प्रबुद्धजन सम्मान समारोह को लेकर बनी रणनीति रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!