फूल छाप वालो ने हमेशा ठगने का काम किया – विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


ग्राम पंचायत बोरिदा से कांदुरपाली तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

रायगढ़ – प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद जितने वायदे किए गए थे सभी एक एक कर पूरे किए जा रहे है। कांग्रेस शासन महिलाओं, गरीबों,किसानों के विकास पर बराबर ध्यान दे रही है।इस से पूर्व15 वर्षो तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी।जिसने धान की कीमत बढ़ाने की बात कहकर प्रदेश के किसानों के साथ ठगी की गई। उक्त बातें

विधायक प्रकाश नायक द्वारा ग्राम पंचायत बोरिदा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं गई। वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि पूरे देशभर में छत्तीसगढ़ राज्य में धान की कीमत सबसे अधिक है।उड़ीसा में जहा किसानों को 1940 रुपए के दर से धान की कीमत प्राप्त होती है। तो वही हमारे राज्य में 2540 रुपए प्रदान किए जाता है। धान की कीमत कम होने से इसका नुकसान किसानों को है। भाजपा उद्योगपतियों, बड़े लोगो की बात करते है।हम गरीब किसानो के हित मे बात करते है।भूमिहीन लोगो को कांग्रेस

शासन की योजना के माध्यम से 7 हजार रूपए सलाना देने का कार्य किया जा रहा है ।महिला समूहों,बिहान योजना के माध्यम से भी गांव के युवा, गरीब, किसानों व महिलाओं को समृद्ध करने का कार्य किया जा रहा है।हमारा प्रयास है इन सबका विकास हो।केंद्र में मोदी सरकार है।जिसकी वजह से बीते 7-8 वर्षो में सभी चीजों की कीमत बढ़ गई है।मोदी सरकार द्वारा अच्छे दिन आने का वायदा किया गया था।सभी के कहते में 15 लाख रुपए जमा कराने की बात कही गई थी पर ऐसा नहीं हुआ।फूल छाप वाले हमेशा ठगने का कार्य करते है।नरेंद्र मोदी के सरकार में दूध , दही में भी टैक्स लगाकर आमजनता को लूटने का कार्य किया जा रहा है।वही राज्य की भूपेश सरकार लगातार विकास कार्य करने प्रयासरत है।

भारी संख्या में रही महिलाओं की सहभागिता

गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बोरीदा से तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ गानक के जगन्नाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर की गई। जिसके पश्चात तिरंगा यात्रा ग्राम बॉरिदा से लुकापारा होते हुए भटली से होते हुए सरिया कांदुर पाली पहुंची।।वही ग्रामीणों में विधायक प्रकाश नायक को अपने मध्य पाकर उत्साह देखते ही बन रहा था। जहा विधायक के आगमन पर उनका भव्य स्वागत सत्कार फूल माला व गाजेबाजे के साथ किया गया। वही आयोजित तिरंगा यात्रा में गांव के बड़े बुजुर्गो, युवाओं सहित महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

इनकी रही उपस्थिति
आयोजित तिरंगा यात्रा में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से कैलाश नायक (जिला पंचायत सदस्य),श्रीमती तारा शर्मा, जनपद अध्यक्ष, केशव पात्रा (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), नंद किशोर विसवाल,पदम्न प्रधान,पूर्ण चंद बैरागी,मोतीलाल साव,कृष्णचंद प्रधान ,अरुण शर्मा ,अमित सिन्हा,हिमांशु पाणिग्रही, शशिकला पांडे,बाबूलाल गौटिया,यशोदा साव, नरेश साहू,माधव पटेल, ललित डनसेना,नरेश साहू,विनोद दास,अनंत प्रधान,नरेंद्र डनसेना,राजू प्रधान, बुद्धदेव बेहरा,सहित भारी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवम ग्रामीणजन की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This