रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा केलोविहार कॉलोनी और पंजरी प्लाट में किया गया पौध वितरण

spot_img
Must Read


रायगढ़ – रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा नगर के वार्ड संख्या 28 के केलो विहार और पंजीरी प्लांट में पार्षद राकेश तालुकदार के सहयोग से के पौध वितरण किया गया। इस अवसर पर केलो विहार कॉलोनी में कलार समाज के जिलाध्यक्ष आशीष इजारदार भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे। नगर के इन क्षेत्रों में लोगों ने अपने आवश्यकता के अनुरूप रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण रथ से घरों में पौधे रोपित करने हेतु लिया।
ज्ञात हो कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण रथ को इस वर्ष गत 13 जुलाई को संरक्षक द्रौपदी देवी और संस्थापक चेयरमैन सुनील रामदास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कोरोना के संक्रमण से बचाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को गति देते हुए, गत कई वर्षों से रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण रथ निकाला जा रहा है। जैसे कि यह सर्वविदित होगा कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने गत 8 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के दिशा में 50 हजार पौधे लगाने और उसके संरक्षण पर कार्य करता आ रहा है। पर्यावरण के प्रति अपनी उस प्रतिबद्धता को संक्रमण काल में भी बनाए, रखने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण रथ निकाला गया।
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे पौध वितरण के कार्य को वार्ड संख्या 28 के पार्षद राकेश तालुकदार ने भी प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि इस रथ से लोगों तक आवश्यकता के अनुरूप पौधे मिल जाने के कारण लोग पौधरोपण और उसके संरक्षण में रुचि दिखा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कचरा गाड़ी पर मुख्यमंत्री का होर्डिंग! घरघोड़ा में ‘सुशासन तिहार’ के प्रचार का अनोखा अंदाज, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ जिस गाड़ी में घर-घर से कचरा उठाया जाता है, उसी पर मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार का होर्डिंग लगाकर...

More Articles Like This