बड़ी खबर…सारंगढ़ में जघन्य हत्याकांड…एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…प्रेम प्रसंग का मामला…पढिए पूरी खबर

spot_img
Must Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / नवीन जिला सारंगढ़ से जघन्य हत्याकांड सामने आया है जिसमें एक हत्यारे ने पांच लोगों की बेरहमी के साथ हत्या कर दी।

विदित हो कि शनिवार की सुबह थार गांव में उसे समय हड़कंप मच गया, जब पूरा गांव दहशत के माहौल में निर्मित हो गया, यह घटना सारंगढ़ जिले के सलिहा थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक ने टांगिया और हथौड़ी से अपने ही पड़ोसी के घर में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों की बड़ी बेरहमी के साथ जघन्य हत्या कर दी, हत्यारे पप्पू टेलर ने हेमलाल 52 साल, मीरा 27 साल 2 मासूम बच्चों सहित उसकी बहन जगमति 24 वर्ष की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया।

जैसे ही हत्याकांड की सूचना अगल-बगल पड़ोसियों को लगी, पूरे गांव में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई मिली सूचना के अनुसार ग्रामीणों की माने तो यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मृतिका जगमति से टेलर प्रेम करता था जिसकी शादी कहीं और तय हो चुकी थी। इस कारण आरोपी युवक ने यह खौफनाक घटना को अंजाम दिया।

मौके पर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी पहुंचकर घटनास्थल की जांच करने में जुड़ गए सभी लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है आगे की कार्यवाही जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This