अवैध शराब पर तमनार पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई…

spot_img
Must Read

अलग-अलग पांच कार्रवाई में पुलिस ने दो महिला समेत 05 आरोपियों को पकड़ा…

आरोपियों से 59.5 लीटर महुआ शराब जप्ती, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई…

18 मई रायगढ़ । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में अवैध शराब पर पूरे तमनार क्षेत्र में अभियान स्तर पर कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कल तमनार पुलिस द्वारा ग्राम देवगांव, महलोई, बुडिया, झिंकाबहाल, टिहलीरामपुर, पाता, करवाही एवं गोहड़ीड़ीपा का सघन भ्रमण कर सक्रिय किए मुखबीरों से जानकारी लेकर कार्रवाई गया ।
पुलिस टीम ने ग्राम टिहलीरामपुर में आरोपी हेतलाल भगत (उम्र 47 साल) निवासी टिहलीरामपुर से बाडी में छिपा कर रखा 20 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती किया गया । ग्राम देवगांव में आरोपी तरुण कुमार साहू (उम्र 34 साल) निवासी ग्राम देवगांव को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े जिससे 08 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम 150 रुपए बरामद हुआ । अवैध शराब बिक्री की सूचना पर ग्राम पाता में पुलिस टीम ने आरोपिया श्रीमती अनिता भगत को पकड़ा जिससे 3.5 लीटर और ग्राम करवाही में शराब रेड में आरोपिया श्रीमती सीमा सिदार से 03 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती किया गया है ।

इसी कड़ी में आज सुबह तमनार पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गोहड़ीडीपा में आरोपी नत्थूराम यादव (उम्र 58 साल) निवासी गोहड़ीडीपा के कोला बाड़ी में गढ्ढा कर बोरी में छिपाकर रखा हुआ 25 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । पुलिस टीम द्वारा 05 कार्रवाई में 59.5 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹11,900 की जप्ती की गई है, आरोपियों पर थाना तमनार में पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के हमराह शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरूतिलाल सिदार, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी तिर्की, आरक्षक भीष्मदेव सागर, पुरूषोत्तम सिंह सिदार, भानू प्रताप चन्द्रा शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का...

More Articles Like This