एनटीपीसी लारा को पर्यावरण संरक्षण के लिए आपेक्ष इंडिया अवार्ड से पुरस्कृत किया गया

spot_img
Must Read

एनटीपीसी लारा स्टेशन को एपेक्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों के लिए “डायमंड अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। थर्मल पावर स्टेशनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण श्रेणी में, एनटीपीसी लारा पिछले तीन वर्षों से लगातार यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला एकमात्र स्टेशन है। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी लारा स्टेशन पर्यावरण अनुकूल सुपर क्रिटिकल तकनीक से सुसज्जित है। इसकी दक्षता अन्य सबक्रिटिकल प्लांट से 40.5 प्रतिशत ज्यादा दक्षता सम्पन्न है। उच्च दक्षता सम्पन्न होने के कारण इस संयंत्र को बिजली उत्पादन के लिए कम कोयले की आवश्यकता होती है। कोयले की कम खपत के साथ यह संयंत्र पारंपरिक संयंत्रों की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैसें उत्पन्न करता है और राख़ उत्सर्जन भी कम होता है। नई तकनीक के अलावा, एनटीपीसी लारा पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय करता है। मियावाकी तकनीक के साथ वनीकरण, मैत्री नगर टाउनशिप और आसपास के गांवों के खुले क्षेत्रों में लागू किया गया है। विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों द्वारा जल संरक्षण और जल निकायों के विकास का ध्यान रखा जाता है।

ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र अखिलेश सिंह, एचओपी (लारा) को सौंपा गया, इस मौके पर राजीव रंजन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एसके सिन्हा, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन), सुधीर दहिया, अपर महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) और जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की उपस्थिति रही ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This