परशुराम जन्मोत्सव पर्व में शामिल हो सर्व विप्र समाज…प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र

spot_img
Must Read

रायगढ़/ 10 मई को परशुराम मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

विप्र समाज के सबसे बड़े उत्सव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने सभी विप्र समाज से अपील की है। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि रायगढ़ में विप्र समाज की स्थानीय संस्था के माध्यम से हर वर्ष भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी अक्षय तृतीया 10 मई शुक्रवार को शाम 4 बजे से भगवान परशुराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इस दौरान भक्त गणों के द्वारा जलपान और स्वागत की व्यवस्था भी की गई है। इस पावन अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने सम्पूर्ण विप्र समाज से अपील की है कि इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। और भगवान परशुराम जी के बताए आदर्शो पर चलकर देश सेवा करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This