spot_img
Wednesday, June 24, 2026

शोभायात्रा के आयोजन हेतु राम नवमी आयोजन समिति को वित्त मंत्री ने दिया साधुवाद

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- रामनवमी शोभायात्रा की सफलता के लिए वित्त मंत्री एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आयोजन समिति से जुड़े सदस्यो के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा हमारे जीवन में प्रभु श्री राम का दर्शन शामिल है। शोभायात्रा में शामिल होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा हिंदू वादी विचार धारा से जुड़ा हर व्यक्ति इस शोभायात्रा का गवाह बना। राम जी की यह शोभा यात्रा राम भक्तो के एकजुटता का गवाह भी बनी। शोभायात्रा के लिए उमड़े जनसैलाब ने यह प्रमाणित कर दिया कि अराध्य राम का जीवन हम सभी के लिए सदा प्रासंगिक रहेगा। महिलाए युवा बच्चे बुजुर्ग सहित हिंदू वादी विचार धारा से जुड़े सर्व समाज की एक जुटता ने यह संदेश दिया कि राम और उनसे जुड़ा हर प्रसंग उनके जीवन के लिए बराबर महत्व रखता हैं। सतयुग में प्रभु राम को अपने ही नाते रिश्तेदारों की वजह से चौदह वर्षो का वनवास झेलना पड़ा लेकिन उन्होंने हंसते हुए सिंहासन का त्याग कर जंगल जाना स्वीकार कर समाज के समक्ष आदर्श मिथक स्थापित किया। राम की लड़ाई उस युग के ऐसे महावली राक्षस राज रावण से थी जो राम से कई गुना बलशाली और संपन्न था लेकिन राम ने जंगलों में रहते हुए नीति सिद्धांतो का अनु शरण किया। बल्कि शोषित वंचितों को गले भी लगाया ।वानरों की साधन विहीन सेना के साथ राम ने लंका पति रावण को परास्त कर समाज के सामने अनुकरणीय मिशाल रखी। वनवास जाने के दौरान जनता ऋषियों माताओं सहित सभी ने राम को वापस सिंहासन में बैठने का अनुरोध किया लेकिन बहुमत के अनुनय विनय को राम ने अस्वीकार करते हुए नीति धर्म का पालन कर हंसते हुए वनवास के निर्णय को स्वीकार किया तभी वे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में स्थापित हुए। मंत्री श्री ओपी ने कहा सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मिलित प्रयास राम राज्य की स्थापना के लिए कारगर सिद्ध होगा। वित्त मंत्री ने शोभायात्रा के आयोजकों के प्रयासों की पुनः सराहना करते हुए जनता को रामनवमी की बधाई दी है।

Latest News

इस्पात नगरी रायगढ़ से निकले ताइक्वांडो के सितारे…पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया: ओपी चौधरी ने किया सम्मान

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। नेपाल के पोखरा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!