कोतवाली पुलिस ने अपचारी बालक समेत पांच आरोपियों को बलवा, हत्या के प्रयास अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

spot_img
Must Read

रायगढ़ । थाना कोतवाली रायगढ़ में 27 नवंबर 2023 को गीताबाई सारथी निवासी चांदनी चौक रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 नवंबर के सुबह उसके पुत्र सचिन सारथी के साथ मधुबन पारा में रहने वाले उसके हमउम्र लड़के समीर उरांव और उसके साथियों द्वारा मधुबनपारा के पूरी बगीचा के पास झगड़ा मारपीट कर रहे थे, जिसकी पाकर सचिन के पिता हेमलाल सारथी को पूरी बगीचा भेजी, जहां उन लडकों में एक लडके के पिता राजू उरांव द्वारा हेमलाल सारथी के साथ गाली गलौज कर मारपीट किये । मारपीट में घायल हुए सचिन सारथी और उसके पिता हेमलाल सारथी का अस्पताल में इलाज कराये । थाना कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट पर आरोपी समीर उरांव एवं उसके साथियों पर नामजद मारपीट की धारों पर अपराध कायम किया गया था । आहत सचिन को आयी गंभीर चोटों पर उसे रायपुर रिफर किया गया था, प्रकरण की विवेचना दरम्यान प्रकरण में धारा 307 जोड़ कर एक आरोपी को 5 फरवरी 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक कर भेजा गया था, शेष आरोपी फरार थे । आज दोपहर मुखबीर सूचना पर मारपीट में शामिल फरार आरोपी- (1) समीर उरांव पिता नवीन उरांव 18 साल (2) राजू उरांव पिता सोनऊ उरांव 47 साल (3) शंकर उरांव पिता चैनलाल उरांव 36 साल (4) फोक्स उर्फ प्रकाश उरांव पिता बरातु उरांव 26 साल सभी निवासी मधुबन पारा रायगढ़ (5) विधि के साथ संघर्षरत बालक को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This