मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़ी वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, काटा चालान

spot_img
Must Read

रायगढ़ । तमनार क्षेत्र में सड़क निर्माण होने से इन दिनों रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर भारी वाहनो का दबाव अधिक है । मंगलवार 19 मार्च को पूंजीपथरा मार्ग पर अव्यवस्थित भारी वाहनों से मार्ग बाधित थी । यातायात पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे थे । उसी समय यातायात डीएसपी रमेश चन्द्रा हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । इस दरमियान मार्ग को बाधित कर सड़क पर वाहन खड़ी करने वाले 14 वाहन चालकों का चालान काटा गया जिसमें 14 वाहनों से 27,000 का समन शुल्क की वसूली की गई है । विदित हो कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में कल 20 मार्च को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा ग्राम तराईमाल नलवा गेट के सामने लोक मार्ग बाधित कर खड़े वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 13 L 1901 के चालक एवं जिंदल पार्क गेट के सामने सड़क पर ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 10BP 9654 खड़ी करने वाले वाहन के चालक पर पृथक-पृथक धारा 283 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This