निर्माणाधीन प्लांट से छड़ चोरी करने वाले दो आरोपी समेत चोरी के छड़ खरीददार को पूंजीपथरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
Must Read

14 मार्च, रायगढ़ । पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी में निर्माणाधीन ओम ऑटो व्हील्स प्रोजेक्ट प्लांट से 2 बंडल छड चोरी करने वाले दो आरोपी तथा चोरी की छड़ खरीदी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है ।

निर्माणाधीन प्लांट से चोरी छड को लेकर कल थाना पूंजीपथरा में कांटेक्टर सुनील देवांगन रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 मार्च को प्लांट में तैनात गार्ड बताए कि प्लांट में रखें 10 mm के दो बंडल छड़ वजन करीब 115 किलो कीमत 6300 रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं जिसे आसपास पता किया, पता नहीं चलने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह माल मुलाजिम की पतासाजी में लगे स्टाफ द्वारा आज मुखबीर सूचना पर ग्राम लाखा के राहुल तिवारी और विमल यादव को छड़ चोरी के संदेह पर हिरासत में लिया गया । पूछताछ में दोनों प्लांट से छड चोरी कर गेरवानी के चंदा ढाबा में काम करने वाले विवेक दास महंत के पास ₹5,000 में बिक्री करना और रूपयों को आपस में बांट लेना बताए । दोनों आरोपियों से मिली जानकारी पर आरोपी विवेक महंत को हिरासत में लिया गया । आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी छड़ की जप्ती कर तीनों आरोपी- राहुल तिवारी पिता कोमल प्रसाद तिवारी 19 साल, विमल यादव पिता श्रीलाल यादव 20 साल दोनों निवासी ग्राम लाखा एवं विवेक दास महंत पिता स्वर्गीय बाबा दास महंत उम्र 25 साल निवासी रेलवे बांग्ला पारा थाना कोतवाली हाल मुकाम चंदा ढाबा गेरवानी को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने...

More Articles Like This