कमिश्नर वार्ड की सफाई ठीक नहीं होने पर सफाई दरोगा को नोटिस जारी करने के दिए गए निर्देश

spot_img
Must Read

रायगढ़। बुधवार की सुबह निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने वार्ड क्रमांक 06 के विभिन्न मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड की सफाई ठीक नहीं होने और रोस्टर राजिस्तर पूर्ण नहीं होने पर सफाई दरोगा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
वार्ड पार्षद संजय देवांगन से वार्ड के संबंध में जानकारी ली गई। इसके बाद कमिश्नर चंद्रवंशी ने वार्ड क्रमांक 06 अशोक विहार कालोनी, दीनदयाल कालोनी, आशीर्वादपुरम कालोनी एवं प्यासा मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड के नालियों के मरम्मत करने के निर्देश उप अभियंता को दिए गए। इसी तरह वार्ड के आशीर्वादपुरम अपार्टमेंट में बेवजह पानी बहने पर वार्ड पार्षद और अपार्टमेंट निवासियों की सहमति से उसे काटने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान वार्ड के निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को पूर्ण करने और गुणवत्ताविहीन बिल्डिंग निर्माण मटेरियल को उठवाने के निर्देश दिए गए। वार्ड की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने और रोस्टर रजिस्टर पूर्ण नहीं होने पर सफाई दरोगा अरुण यादव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वार्ड में राजस्व वसूली शत प्रतिसत करने के निर्देश राजस्व निरीक्षक को दिए गए। इसी तरह वार्डवासियों से रिक्शा दीदियों को ही सूखा और गिला कचरा अलग अलग देने और सभी तरह के टैक्स यूजर चार्ज समय पर जमा करने की अपील की गई। निरीक्षण के दौरान निगम के स्वास्थ्य, जल और राजस्व शाखा के अधिकारी उपस्थित थे।

बरसात पूर्व नाली की सफाई
कमिश्नर चंद्रवंशी के निर्देश पर बरसात पूर्व नाली की सफाई की जा रही है। बुधवार को पोकलेन से खेतपारा के कच्ची नालियों की सफाई की गई। इसी तरह गैंग लगाकर पैठुडबरी नाले की सफाई की गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This