जंगल के रास्ते पैदल शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति से 50 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई…

spot_img
Must Read

13 मार्च, रायगढ़ । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कल पूंजीपथरा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम गेरवानी से जंगल के रास्ते पैदल कंधे पर कांवर में शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति शिव प्रसाद सिदार पिता बोनोगिरी सिदार उम्र 55 वर्ष साकिन लाखा थाना कोतवाली रायगढ़ को रिंकु ढाबा के सामने पकड़ा । शिव प्रसाद अपने कांवर में 05 प्लास्टिक थैला लटकाये हुआ था, प्रत्येक थैला अंदर 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरकीन अंदर महुआ शराब रखा हुआ था जिसे शिव कुमार ने अवैध बिक्री करने लेकर जाना बताया। आरोपी शिव प्रसाद सिदार के कब्जे से कुल 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ आरोपी के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम प्रधान आरक्षक लाजरूस मिंज आरक्षक बालचंद राव, आदिकंद प्रधान शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This