spot_img
Wednesday, August 5, 2026

सामाजिक भागीदारी : एसपी ने बेटे के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के पुत्र निवांश पटेल आज 3 वर्ष के हुए हैं ।  दिव्यांग पटेल और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती उर्चिता पटेल द्वारा उनके पुत्र निवांश का जन्म दिवस बड़े ही सादगी पूर्ण रूप से मनाते हुए सामाजिक भागीदारी का परिचय दिया गया । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल व उनकी पत्नी द्वारा कार्डिनल रोटी बैंक के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के पास जरूरतमंदों को भोजन कराया गया और मिठाइयां बांटी । इस अवसर पर एडिशनल एसपी संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, टीआई कोतवाली शनिप रात्रे व कार्डिनल रोटी बैंक के सदस्यगण मौजूद रहे ।

Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!