spot_img
Wednesday, August 5, 2026

बड़ी खबर…दिनदहाड़े खरसिया में चली गोली…सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता को मारी छर्रे की बंदूक से…आम आदमी पार्टी का नेता फरार

spot_img
Must Read

रायगढ़/ रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली कांड, खरसिया के संजय नगर स्थित मोहल्ले के पास ही आम आदमी पार्टी के नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी पर धड़ाधड़ एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता में लम्बे समय से जमीन विवाद चल रहा था।

खरसिया क्षेत्र में इस गोली कांड की सूचना लोगों में लगते ही अफरा तफरी मच गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल गोपाल गिरी को खरसिया के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, स्थिति बिगड़ने के कारण जिसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

अमर अग्रवाल ने कंधे पर लगातार तीन गोलियां चलाई, मिली जानकारी के अनुसार अमर अग्रवाल घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है जिसकी खोजबीन में खरसिया पुलिस जुड़ गई है।

इस रक्त रंजित घटना को अमर अग्रवाल ने चिड़िया मारने वाली बंदूक की छर्रे से घटना को अंजाम दिया है।

Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!